महिला दिवस पर PM ने दिया तोहफा, LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती

नई दिल्लीअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए शुक्रवार (08 मार्च) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।