तरबतर होने वाला है पूरा उत्तराखंड, आज से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। गर्मी से परेशान होने वालो अब खुश हो जाओ। आज से उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तराखंड पूरी तरह तरबतर होने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होगी।

पिछले तीन दिन से उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बेहद गर्मी हो रही है। हालंकि शाम को कुछ जगह बूंदाबांदी हो रही है लेकिन इससे उमस और बढ़ जा रही है। हरिद्वार और देहरादून तो इस कदर तपे हैं कि लोगों का जीना मुहाल हो गया। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज से मानसून पूरे प्रदेश में रफ्तार पकड़ने वला है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज से समूचे प्रदेश में बारिश की संभावना है, जबकि नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को पिथौरागढ़ और नैनीताल के साथ देहरादून में भी भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने इसकी चेतावनी भी जारी कर दी है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में मानसून 23 जून से सक्रिय है। कुमाऊं में तो मानसून खूब बरस रहा है, लेकिन गढ़वाल मंडल में इसकी रफ्तार सुस्त थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे से गढ़वाल में कम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ है तो सोमवार से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। यह सिलसिला पांच जुलाई तक बना रह सकता है। इस बीच कुमाऊं में बारिश का सिलसिला जारी है।

जरा उत्तराखंड के अलग ्लग शहरों का तापमान देख लीजिए…

  • शहर———–अधि.———–न्यून.
  • देहरादून——-35.6———–24.8
  • उत्तरकाशी—-26.7———–19.6
  • मसूरी———-25.5———–18.0
  • टिहरी———-26.2———–19.0
  • हरिद्वार——-37.8———–26.7
  • जोशीमठ——24.3———–15.3
  • पिथौरागढ़—–29.7———–20.1
  • अल्मोड़ा——-25.2———–18.2
  • मुक्तेश्वर——26.8———–15.3
  • नैनीताल——-24.5————19.0
  • यूएसनगर—–34.0———–27.4
  • चम्पावत——-27.8———–21.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *