रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और MP के मुख्यमंत्री पहुंचे उत्तराखंड, CM धामी ने किया स्वागत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर  स्वागत  किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

बता दें कि राजनाथ सिंह आज सुबह उत्तराखंड पहुंचे इसके  बाद उन्होंने हरिद्वार में करोड़ रूपए के पतंजलि गुरुकुलम का शिलान्यास किया। जिनकी कीमत करीबन 250 करोड़ बताई जा रही है।