Uttarakhand weather Update: इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी। 9 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) को घने कोहरे की संभावना को ऊधमसिंह नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी देरी से बर्फबारी हुई थी, जिसका कारण तापमान में बढ़ोतरी थी। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है, जो कोहरे में राहत ला सकती है।