Uttarakhand: अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों  को लिखा पत्र

  • राज्य में युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर के सबन्ध में पत्र

देहरादून: आप अवगत हैं कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर व सशक्त किये जाने की नीति पर निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। पलायन की समस्या पर प्रभावी नियन्त्रण की दृष्टि से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में विशेष प्रयास किया जाना और भी ज्यादा आवश्यक है। उक्त के सम्बन्ध में जनपदों में निम्न विषयों पर गतिमान गति विधियो की अद्यतन स्थिति से दिनांक 05 जनवरी, 2024 तक अवगत कराया जाना है।

  1. मुख्यमन्त्री सशक्त बहना योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक क्या-क्या गतिविधियाँ की गई है एवं योजना को प्रभावी बनाए जाने हेतु क्या-2 कदम उठाये गये और उनके क्या परिणाम रहे हैं?
  2. उपरोक्त में योजना से कितने स्वयं सहायता समूह एवं कितनी एकल महिला उद्यमी जुड़ीं हैं, और कितनी लाभान्वित हुई हैं?
  3. महिलाओं को स्वरोजगार की गतिविधियों से जोड़े जाने के लिए जनपद में क्या अभिनव प्रयास किये गए हैं, प्रयासों के क्या परिणाम रहे हैं?
  4. जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन को रोके जाने एवं युवाओं को राज्य की विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त किये जाने के सम्बन्ध में क्या प्रयास किये गए हैं?
  5. राज्य सरकार द्वारा ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, लघु उद्योग, महिला कल्याण, पर्यटन, मत्स्य इत्यादि विभागों से संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगार परक योजनाओं की जानकारी युवाओं और महिलाओं तक पहुँचाए जाने एवं योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के सम्बन्ध में क्या-क्या प्रयास किये गए हैं, और प्रयासों के क्या परिणाम रहे हैं?
  6. आप अवगत हैं कि जनपदों में महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़े जाने हेतु

विभिन्न स्थानों पर राजकीय एवं विभिन्न संस्थाओं आदि के सहयोग से विविध कौशल विकास के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हैं। उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों में जनपद की आर्थिक, सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार अन्य किन-किन विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है या दिया जा सकता है, एवं प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं एवं युवाओं के आय के संसाधनों में किस प्रकार से वृद्धि की जा रही है और क्या परिणाम रहें हैं?

अतः उपरोक्त बिन्दुओं पर अद्यतन प्रगति आख्या नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य आजीविका मिशन, आजीविका भवन, तपोवन रोड़, निकट विकास खण्ड रायपुर, देहरादून को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *