Uttarakhand Weather: इन जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। दोपहर में चटक धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।