पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। इस बार एक बड़े हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल के बैजरो-जोगीमढी मार्ग से आ रही है।
बैजरो- जोगीमढी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक तेजपाल चंद निवासी जोगीमढी (मटकुंडा) की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। हादसे में 2 अन्य घायल हो गये। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया।
