Uttarakhand:  ड्रीम-11 ने बनाया करोड़पति, पहाड़ के सुरजीत नेगी ने टीम बनाकर जीते डेढ़ करोड़ रुपये

चमोली गढ़वाल: करोड़पति बनना सब का सपना होता है। इसके लिए लोग कई तरीके भी अपनाते हैं। कुछ लोगों किस्मत इतनी जोरदार होती है कि बैठे-बिठाए उनकी लौटरी लग जाती है। अब पहाड़ के पूर्व सैनिक सुरजीत सिंह नेगी करोड़पति बने है। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये टी-20 मैच में टीम बनाकर डेढ़ करोड़ रूपये जीते है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। और उनकों बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सुरजीत नेगी वर्तमान में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सुरक्षाकर्मी के पद कार्यरत्त है। इससे पहले वह भारतीय सेना में थे। सुरजीत की जीत पर नन्दानगर के लोगों में खुशी का माहौल है। नेगी के गांव में उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं नेगी जिस नर्सिंग कॉलेज में काम करते हैं वहां भी उनके सहकर्मी लगातार उनके पास पहुंचकर उनको बधाई दे रहे हैं।