Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, रहें सावधान

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिले में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज दौर की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की जनपद स्तरीय अलर्ट के मुताबिक 7 जुलाई तक मौसम इसी तरह का बने रहने का पूर्वानुमान है फिलहाल मानसून सामान्य चल रहा है 9 और 10 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है फिलहाल मंगलवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।