Uttarakhand: नदी में गिरा पिकअप वाहन, वाहन चालक की हुई मौत

चमोली: अनियंत्रित पिकप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा नंदानगर विकास खंड में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नंदानगर विकास खंड में  नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर पिकअप रोड से 150 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया।  जिसके बाद उसे सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक सामान लेकर चमोली आ रहा था।