बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल

श्रीनगर: उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर मिली है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा धारी देवी के पास चमधार में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 यात्री सवार थे। जो बदरीनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कई यात्रियों कों गंभीर चोटें आई है।

हादसे होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। तब तक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  इसमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।