उत्तराखंड पुलिस का जवान बना करोड़पति, DREAM 11 में जीते डेढ़ करोड़ रुपए

देहरादून: आईपीएल में टीम बनाकर उत्तराखंड के युवा लगातार करोड़पति बन रहे हैं अभी तक कई युवा करोड़पति बन चुके हैं। इससे पहले उत्तराखंड पुलिस के दो जवान करोड़पति बन चुके है। अब एक और पुलिस का जवान करोड़पति बना है।

जानकारी के मुताबिक 40 पीएसी में तैनात मनोज कोहली dream11 में डेढ़ करोड़ रुपए जीते हैं। मनोज कोहली ने रविवार को हुए मुकाबले में dream11 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में अपनी टीम उतारी थी। जिसमें वह डेढ़ करोड़ जीते हैं, मनोज को उसके दोस्त और परिवार के लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं।