Madhya Pradesh: खरगोन में बड़ा हादसा, हादसे में 20 से ज्यादा की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बस पुल से टकराकर नीचे गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों के मौत हो गई है जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक बस इंदौर की ओर जा रही थी बस खरगोन में खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास ही पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस पुल से नीचे जा गिरी।

बस के पुल से नीचे गिरने के बाद मौके पर चीख -पुकार मच गई । तेज आवास सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया और हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके की ओर रवाना बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

 प्रघानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा, “मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, सभी घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

खरगोन हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दुख जताया है।

CM शिवराज ने दुख किया व्यक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए