दून बार एसो चुनाव, अनिल शर्मा बने अध्यक्ष, 1237 वोटों से हासिल की जीत

देहरादून: दून बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बार एसोसिएशन के कल संपन्न हुए चुनाव में आज परिणाम के बाद अनिल शर्मा उर्फ चीनी विजयश्री हासिल कर अध्यक्ष बन गए है। अनिल शर्मा चीनी को कुल 1237 वोट मिले है जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 951 वोट मिले है बेहद दिलचस्प मुकाबले में चीनी अध्यक्ष बने है जबकि ऑडिटर पद पर 1091 वोट पाकर ललित भंडारी विजयी हुए है।

बार एसोसिएशन के लिए मतदान सोमवार को हुआ था। इस बार चुनाव में करीब 71 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में 3488 अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन, 2476 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया।