Uttarakhand: बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

बागेश्वर: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप से धरती हिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागेश्वर में भूकंप सोमवार सुबह 04:49 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 थी। ऐसे में भूकंप के झटके काफी कम तीव्रता वाले थे।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे है। इन झटकों को बड़ा खतरा बना हुआ है।