Uttarakhand: चार धाम यात्रा खुलने की हुई घोषणा, जानिए कब खुलेंगे कपाट

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देवभूमी में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरु हो जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खुलेंगे।

पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल व सचिव श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि यमुना जयंती चैत्र शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त व समय तय किया जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं, गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।