Uttarakhand: क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे के शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  • डिवाइडर से टकराई पंत की कार
  • सिर और पैर में गंभीर चोट
  • सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।