रहें सावधान: प्रदेश में आज मिले 2 नए कोरोना संक्रमित, जानिए एक्टिव केस की संख्या

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। तो प्रदेश में आज कोरोना के दो नए मामले सामने आए है, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 28 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 626 सैंपलों की जांच की गई। इसमें देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिले। अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।