चीन में तांडव मचा रहा कोरोना, सामने आये कई VIDEO…

  • चीन में बदतर हुए हालात
  • सांस लेना हुआ मुहाल
  • तड़प-तड़प कर मर रहे हैं लोग

Corona Virus In China: चीन में कोरोना से हालात भयावह होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यहां अस्पतालों की हालत देखी जा सकती है। हाल यह है कि, चीन के अस्पताल कोरोना मरीजों (China New Covid Wave) से भर गये हैं यहां कि, मरीजों को बेड न मिलने पर जमीन पर लेटना पड़ रहा है। इस बीच चीन सरकार आंकड़े छिपाने पर लगी हुई है, लेकिन ये जमाना सोशल मीडिया का है जहां कोई नहीं बच सकता।

कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जो चीन की पोल खोल रहे हैं और साथ ही महामारी के खतरनाक रूप के बारे में बता रहे हैं। वीडियो से चीन (China New Covid Wave) में मौजूदा स्वास्थ्य संकट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में एक ओर मरीज बैठे हैं तो दूसरी ओर लाशें नजर आ रही हैं।

अस्पतालों के बेड फुल हो चुके हैं। कई मरीजों को जगह न मिलने की वजह से भर्ती ही नहीं किया जा रहा है। चीन के चोंकिंग शहर में अस्पताल के फर्श पर ही मरीज लेटे हुए हैं और डॉक्टर ऐसे ही उनका इलाज कर रहे हैं। यहां मरीज के साथ एक व्यक्ति के बैठने तक की जगह नहीं है। यहां तक की कोरोना से मौत के बाद शवों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज भी नहीं है। अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।