प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, PM को उत्तराखंड आने का दिया न्योता

  • लंबित परियोजनाओं क़ो लेकर की चर्चा
  • प्रधानमंत्री मोदी ने थपथपाई सीएम की पीठ

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दिल्ली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से लंबित जल विद्युत परियोजनाओं, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना, मानस खंड कॉरिडोर, सीमावर्ती और डार्क विलेजे को लेकर भारत नेट योजना आदि के विषय पर विस्तार से चर्चा की।  इस मुलाकात में  सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड आने का न्योता दिया।