अल्मोड़ा में बारातियों से भरी कार हुई दुर्घटना का शिकार, 4 लोगों की मौत

अल्मोड़ाधौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में शनिवार सुबह बरात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है ।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। शनिवार सुबह वापसी के दौरान ऑल्टो कार काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गयी ।

घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत व बचाव अभियान चलाया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है घायलों को उपचार के लिए काफलीगैर अस्पताल को ले जाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *