राष्ट्रपति ने लक्ष्य सेन को “अर्जुन पुरस्कार” से किया सम्मानित, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

नई दिल्ल: राष्ट्रपति भवन में उत्तराखण्ड के बेटे लक्ष्य सेन को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखण्ड के बेटे लक्ष्य सेन को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गौरव का क्षण है।

धामी ने कहा आपकी यह अप्रतिम उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्जवल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!