Uttarakhand: कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रह्मखाल के पास शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताए जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कार में 6 लोग सवार थे। कार उत्तरकाशी से बड़कोट की तरफ जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।  एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *