हल्द्वानी में स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पकड़ी गई 10 युवतियां

हल्द्वानी: एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल (एएचटीयू) की टीम ने स्पा सेंटरों पर छापा मारकर अलग-अलग राज्यों की 10 युवतियों को पकड़कर वन स्टॉप सेंटर भेजा है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं पुलिस टीम ने हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों पर चालानी कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गए थे।

शनिवार को पुलिस ने हल्द्वानी के 2 स्पा सेंटरों सैवन हैवन तथा हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के दृष्टिगत एवं उनके पुनर्वास हेतु one stop center ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है।। इन्हें काम करने के लिए अधूरे मानकों के साथ रखा गया था। अधिकत्तर युवतियांे का पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ था।

15 स्पा सेंटरों पर हुई बड़ी कार्यवाही…

  1.  द गोल्डन स्पा
  2. योर स्पा
  3. रिलैक्स स्पा
  4.  सिल्वर बुद्धा
  5. प्लान बी
  6. प्लान बी-2
  7. सैवन हैवन
  8. हिमालय स्पा
  9. गोल्डन स्पा
  10. रॉयल स्पा
  11. हेल्थ क्लब
  12. ग्राउंड ऑर्चिड स्पा
  13. सनलाइट स्पा
  14. पीसफुल स्पा
  15. लोटस स्पा