वीडीओ भर्ती परीक्षा में OMR शीट से छेड़छाड़, गड़बड़ी करने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार

देहरादून: भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने एक और कार्यवाही करते हुए आरएमएस कंपनी के मालिक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने के आरोप में मुकेश चौहान निवासी, भूमिका सदन कविनगर काशीपुर को गिरफ्तार किया है।

वह मूल रूप से सुल्तानपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है। वह स्नातक परीक्षा का पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाने वाला आरएमएस टैक्नो सोल्यूशंस प्रिंटिंग प्रेस का मालिक राजेश चौहान का दोस्त है। आरोपित ने अभ्यर्थियों को एकत्र करने की भूमिका निभाई थी। एसटीएफ ने इस मामले में बीते शुक्रवार को भी एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था।