टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,  CM ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम धामी की मां और पत्नी भी मौजूद रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज अपनी माताजी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मैंने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।