मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल फिर गए दिल्ली, चर्चा है आलाकमान ने बुलाया

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से भर्तियां  मामले में  पूर्व स्पीकर और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिल्ली बुलाया गया है कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हरिद्वार से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी हाईकमान में उन्हें दिल्ली तलब किया है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। प्रेमचंद अग्रवाल से पहले स्पीकर ऋतु खंडूड़ी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात की थी। हालांकि अपने इस दौरे को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सामान्य बता रहे हैं।