UKSSSC पेपर लीक मामला, 21 नकल माफियाओं पर लगा गैंगस्टर एक्ट

  • 2 नकल माफियाओं पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित
  • अवैध संपत्ति भी होगी जब्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था।

एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणों की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।

सीएम धामी के निर्देश पर-

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पेपर लीक के सरगना और साथी पर किया 25 – 25 हजार का इनाम घोषित
1.सैय्यद सादिक मूसा, निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश
2.योगेश्वर राव, निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश