विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में CM धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग

  • उत्तराखंड विधानसभा में हुई विवादित नियुक्तियां होंगी निरस्त
  • CM धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख किया आग्रह
  • उच्च स्तरीय जांच की मांग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूर भूषण को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच जांच कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही अपने पत्र में इन नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विधानसभा सचिवालय में अनियमितता के आरोप बीते कुछ दिनों से लग रहे हैं। विधानसभा एक गरिमामय स्वायत्तशाही संवैधानिक संस्था है और इस संस्था की गरिमा बनाए रखना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसीलिए उत्तराखंड विधानसभा की जिन भर्तियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में बाद यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो उन नियुक्तियों को रद्द कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय में भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्तियों के लिए प्रावधान किया जाए।

पिछली विधानसभा में हुई विवादित 72 नियुक्तियों को निरस्त किया जा सकता है। इसके अलावा उच्च स्तर पर हुई कुछ पदोन्नतियां भी विवादों के घेरे में हैं। इनमें अधिकारियों को अत्यंत कम अवधि में कई पदोन्नति दिया जाना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *