बड़ी खबर: STF के रडार पर UPCL के AE और JE, जल्द होंगी गिरफ्तारी

देहरादून: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच जारी है। मामले में जहां अभी तक 26 लोग गिरफ्तार हुए है तो वहीं कई खुलासे हो रहे है। वहीं अब यूपीसीएल के जेई और ऐई भी सएटीएफ के निशाने पर है।चयनित जेई और ऐई का ब्यौरा जुटाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के नाम,आवासीय पते के साथ मोबाइल नंबर भी एसटीएफ अपने साथ ले गई है।

यूपीसीएल में साल 2021 में पंतनगर विश्वविद्यालय के 68 असिस्टेंट इंजीनियर और 150 के करीब जूनियर इंजीनियर चयन आयोग से चयनित हुए थे। एसटीएफ की टीम ने यूपीसीएल मुख्यालय पहुंचकर दोनों परीक्षाओं में चयनित लोगों की सूची अपने कब्जे में ली है। साथ ही इनसे जुड़े कई अहम दस्तावेज भी यूपीसीएल मैनेजमेंट से लिए गए हैं।