CNG वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, देहरादून में 8 रुपये कम हुए गैस के दाम

देहरादून: CNG वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है।  बीते दिनों दून में सीएनजी का मूल्य 99 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था। गेल ने सीएनजी के मूल्य में आठ रुपये की कटौती की है। सीएनजी का मूल्य 91 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।

सीएनजी वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। देहरादून में सीएनजी के दाम आठ रुपये कम हो गए हैं। बीते दिनों दून में सीएनजी का मूल्य 99 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था।

इसके बाद आज देहरादून में सीएनजी का मूल्य 91 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। देहरादून में गेल के हरिद्वार प्लांट से टैंकर के जरिये सीएनजी की सप्लाई की जाती है।