टपकेश्वर महादेव मंदिर में तमसा नदी का विकराल रूप, मंदिर में घुसा पानी, देखिए वीडियो

देहरादून: देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देहरादून में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने आज शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे नदी का पानी मंदिर परिसर में तक आ चुका है। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने सुबह करीब साढ़े 4 बजे विकराल रूप धारण कर लिया। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है और पुल भी क्षतिग्रस्त है। हालांकि कोई जान माल की हानि नहीं हुई। लेकिन रायपुर क्षेत्र में रही बारिश से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। देहरादून में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।