हरिद्वार की जिला जेल में फूटा कोरोना बम,  43 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप…

हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार जेल में कोरोना बम फूटा है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में मंगववार को कोरोना के 346 नए मामले सामने आए है जबकि 3 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

हरिद्वार जेल में  43  कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था। शिविर में कैदियों के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 43  कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष कैदी और 60 से अधिक महिला बंदी हैं।

प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 11.91 प्रतिशत है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 98,473 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 92,760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.20 प्रतिशत है। वहीं, इस साल अब तक 294 मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *