देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें शुरू, जानिए क्या होगा किराया…

देहरादून: मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें एयरपोर्ट रूट पर संचालित होंगी। इन बसों के लिए रूट और किराया चिन्हित किया गया हैं। इलेक्ट्रीक बसे देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भरेंगी। ये बसें पूरी तरह हाईटेक हैं। 25 सीटर इस बस का देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है।

आईएसबीटी से सुबह 6 बजे चलकर यह बस 7:30 बजे की फ्लाइट के यात्रियों को टेकओवर करेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे की फ्लाइट पकडऩे के लिए आईएसबीटी से 12:30 बजे चलेगी। शाम को 5 से 7 बजे के कलस्टर के लिए 4 बजे चलेंगी। बस मे फुल एसी होने के साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह बस सहस्त्रधारा से वापस जौलीग्रांट जाएगी। उसके बाद फिर वह जौलीग्रांट से देहरादून आईएसबीटी पहुंचेगी।