कोरोना का खतरा बढ़ा: उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, पढ़ें नियम…

देहरादून:  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के तीजे से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ राजेश कुमार ने जिला अधिकारियों को दिए कोरोना को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी-

  • सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना जरूरी।
  • कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए।
  • कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाए।
  • सभी जिलों को संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश।
  • जिलाधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया।
  • बुखार फैल रहा तो तुरंत कोरोना जांच कराए
  • फ्लू और सांस की शिकायत वालों के टेस्ट किए जाने की सलाह भी दी गई है।