अलकनंदा के तेज बहाव में ओझल हुआ पुलिस का जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है। कोटेश्वर स्थित अलकनंदा नदी किनारे पुलिस संचार शाखा में कार्यरत कर्मी नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस वायरलेस ब्रांच में कार्यरत पुलिस वायरलेस कर्मी अपने कुछ साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने गया, लेकिन पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं ।

मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीआरएफ और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। लापता  जवान की पहचान पुलिस की संचार शाखा रुद्रप्रयाग तैनात जगत बंधु जोशी ( 28 ) निवासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जवान को ढू़ढ़ने की कोशिश की जा रही है।