भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ के सरकारी आवास में सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी समपन्न हो गई। इसी के साथ शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान गोल्डन कलर के कुर्ता-पजामा और जवाहर कट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर लाल कलर को दुल्हन जोड़े में दिखाई दे रही हैं। मंत्री और वरिष्ठ नेता को नहीं बुलाया गया।

मुख्यमंत्री मान की शादी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह शरीक हुए। साथ ही शादी में ज्यादा मेहमानों को बुलाने से बचा गया है। यही वजह है कि पार्टी के किसी मंत्री और वरिष्ठ नेता को नहीं बुलाया गया। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की शादी में उन्होंने पिता की सारी रस्में निभाई। शादी की रस्में (आनंद कारज) संपन्न हो चुका है। शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। अब वहां लंच हो रहा है। नवविवाहित जोड़े सहित बाकी के मेहमान अरदास करते हुए नजर आए।