दुखद: उत्तराखंड के युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क हादसे में निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

देहरादून: उत्तराखंड के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। उत्तराखंड संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा संगीतकार एवं रिद्म की स्टाइल को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए पहचाने जाने वाले संगीतकार गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। वह देहरादून से चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास जा रहे थे। गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल शुक्रवार रात को कार से चंडीगढ़ गए थे। और शनिवार सुबह चंडीगढ़ से देहरादून लौट रहे थे। इसीबीच पंचकुला के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। गुंजन के आकस्मिक निधन से उत्तराखंड संगीत जगत स्तब्ध है। उनके  निधन पर उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने गहरा दुःख जताया है। सोशल मीडिया पर गुंजन के आकस्मिक निधन पर शोक संदेशों की भरमार होने लगी है। अनेकों लोग इस आकस्मिक घटना पर स्तब्ध हैं।

गुंजन डंगवाल मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार के अखोड़ी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने कम समय में ही संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल कर लिया था।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजन डंगवाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के युवा लोक गायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल जी के सड़क हादसे में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ उनका निधन उत्तराखंड संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *