बागेश्वर को मिलेगा जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार, 9 जून को दिल्ली में दिया जाएगा पुरस्कार

देहरादून: बागेश्वर जिले को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-2021 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 9 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया जाएगा। बागेश्वर जिलाधिकारी विनीत कुमार को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से बागेश्वर जिलाधिकारी को निमंत्रण भेजा गया है।

बागेश्वर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया था, जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा कर पुरस्कार के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार आगामी 9 जून को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान द्वारा बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार को दिया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार जिले को कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिए भारत सरकार द्वारा जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार (2020-21) के लिए चुना गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *