इस दिन होंगे चंपावत में उप चुनाव, 3 जून को आएगा रिजल्ट, देखें पूरी डिटेल…

देहरादून: चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का ऐलान हो चुका है इस सीट पर सीएम धामी को चुनाव लड़ना है। बताया जा रहा है कि चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा।

सभी पार्टियां उपचुनाव के लिए कमर कस चुकी है। सीएम धामी रोड शो कर रहे है। तो वहीं अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा। 4 मई को चंपावत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा और नॉमिनेश की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। नामांकन वापस लेने की तारीख 17 मई तय की गई है।

बता दें कि सीएम धामी के लिए चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी है। उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट ऑफर की थी। क्योंकि 6 माह के भीतर सीएम बने रहने  के लिए पुष्कर सिंह धामी को चुनाव जीतना जरूरी है।  सीएम धामी लगातार चंपावत में जनसभाएं संबोधित कर रही है।