दुखद: उत्तराखंड का एक और लाल ड्यूटी पर हो गया शहीद, मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह  के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 9वीं गढ़वाल राइफल के जवान बाघ सिंह उत्तराखंड के चमोली जनपद के अन्तरगत तहसील थराली के ग्राम कांडे के रहने वाले थे। उनके बलिदानी होने की सूचना के बाद से गांव में शोक व्‍याप्‍त है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्‍यमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि जवान बाघ सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बलिदानी होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।