उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर उत्‍तराखंड कांग्रेस के खेमे से सामने आ रही है। खबर ये है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। बता दें कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई ज्योति रौतेला और चार प्रदेश उपाध्यक्ष यथावत रहेंगे। लेकिन कार्यकारणी को भंग कर दिया गया है। एक नई कार्यकारिणी जल्द ही बनाई जाएगी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को ये पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तत्काल प्रभाव से जिला और ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। पार्टी की मजबूती के लिए शीघ्र ही प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देषानुसार तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति पर जारी किया गया है।

वहीं ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं को सशक्त महिला कमजोर नहीं है क्योंकि महिला को है जो अपना परिवार चलाती है घर के काम से लेकर बाहर के काम तक करती है महिलाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए और जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाए उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहिए अगर महिलाएं ठान ले तो बहुत से परिवर्तन समाज में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सब एकजुट होकर चलें तो महिला कांग्रेस को दूर तक ले कर जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *