आज होगा लेखानुदान पारित, कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे

देहरादून : विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस बीच कांग्रेस के विधायक विधानसभा के भीतर ही धरने पर बैठ गए।

बुधवार को कांग्रेसी विधानसभा सत्र के दौरान धरने पर बैठ गए। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने धरना शुरू किया।