उत्तराखंड को मिली पहली महिला स्पीकर, 21 साल में बना इतिहास, कौन हैं ऋतु खंडूरी ?

देहरादून: उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। वहीं कुछ ही देर में परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया था। अब इसके साथ ही अब पहली महिला स्पीकर का बनकर इतिहास रच रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *