पुष्‍कर सिंह धामी आज लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, आठ विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

देहरादून: उत्तराखंड में आज पुष्कर सिंह धामी सूबे के 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) की तरफ से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। उनके साथ आठ मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं।इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार से विधायक रितु खंडूरी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 2:30 बजे से शुरू होगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। लिहाजा इस शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सतपाल महाराज, चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत , सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की भी उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *