मतगणना अपडेट: उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, दोनों 34-34 सीटों पर आगे

देहरादून। उत्‍तराखंड में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 60 सीटों के रुझान आए। इसमें 30 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एक पर आप और एक पर अन्‍य आगे चल रहे हैं।

  • उत्‍तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, दोनों 34 सीटों पर बनाए हुए हैं बढ़त।
  • लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत प्राप्त हुए हैं।
  • भगवानपुर विधानसभा सीट से ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं।
  • देहरादून जनपद की सहसपुर सीट पर कांग्रेस को बढ़त। पहले राउंड में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा आगे। आर्येंद्र को 5279 मत मिले। बीजेपी के सहदेव पुंडीर को 3543 मत मिले।
  • सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू उत्‍तराखंड में सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की हो रही स्क्रूटिनी। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू होगी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि वह अपनी और पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जनता कांग्रेस को बहुमत देगी, एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। 48 के आसपास सीट आएंगी। हमें किसी तरह की चिंता नहीं है।
  • प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।
  • कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *