पौड़ी : साईबर सेल ने ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में लौटाई 31999 रुपये की धनराशि

पाबो (पौड़ी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल पुलिस को 20 फरवरी को व्हट्सअप के माध्यम से सुमन ढौडियाल निवासी ग्राम पाबो, थाना पौडी, जनपद पौडी गढवाल का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने अंकित किया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से रु0 31999/-की ऑनलाईन ठगी कर ली है।

मामले में तुरंत कार्रवाही करते हुए नोडल अधिकारी साईबर/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के कुशल नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल कोटद्वार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शिकायत कर्ता के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा शिकायत कर्ता महिला के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर शिकायतकर्ता के खाते से कटी धनराशि रु0 31999/- की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराये गए, जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं।

पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। पुलिस की जांच टीम में निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल) के अलावा उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत,आरक्षी अरविन्द राय, महिला आरक्षी बिमला नेगी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *