रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के दो विमान, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी

मास्को, एजेंसियां।Russia Ukraine War News, रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसी बीच बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट के पायलट का वीडियो सामने आया है। एएनआइ ने विमान के अंदर का वीडियो साझा किया है। इसमें विमान के पायलट कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह हमारी मातृभूमि, हमारे घर वापस जाने का समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *