उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, गरीबों को 3 सिलेंडर, किसानों को 6 हज़ार हर महीने,पढ़े रिपोर्ट…

देहरादूनः  बीजेपी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को उत्तराखंड दृष्टि पत्र नाम दिया है। घोषणापत्र समिति के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में बीजेपी का घोषणापत्र बुधवार को जारी हुआ।

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बीजेपी ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। दृष्टि पत्र में लिखा है कि निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाएं के लिए 10 नए महिला आवास बनाए जाएंगे। राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा। प्रदेश में गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे। उत्तराखंड में किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी।

बीजेपी के घोषणा पत्र की मुख्य बातें-

  • पूर्व सैनिकों सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज।
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी बीजेपी।