बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, ये है पूरा कार्यक्रम…

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत राष्ट्रीय शोक  के चलते  बेहद  सादगी से किया गया। इस अवसर  पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सांसद नरेश बंसल पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पार्टी के कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलजीत सोनी और पूर्व सांसद बलराज पासी और संचालन  समिति  के सदस्य विनय  उनियाल भी  मौजूद रहे। जिसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गंगोत्री के लिए हुए रवाना जहां वह बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे।

बता दें आज और कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में ही रहेंगे। इस दौरान वे कुमाऊं और गढ़वाल की अलग-अलग विधानसभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून जिले के सहसपुर पहुंचेंगे। यहां वे सहसपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सहदेव पुंडीर के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे।